रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सुमित्रा कुमारी बड़ाईक और मुन्नी कुमारी ने किया सरेंडर 

Ark Sahuliyar

दोनों ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलके पर ली नियमित जमानत 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रिम्स की अधिग्रहीत जमीन फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सुमित्रा कुमारी बड़ाईक और मुन्नी कुमारी ने एसीबी कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. दोनों ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलके पर नियमित जमानत ली. झारखंड हाईकोर्ट से दोनों को जमानत मिली है. हाईकोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर  निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था. झारखंड हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने 4 आरोपी राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिसपर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकान. और मकान बना लिया गया था. मामले में एसीबी ने आधा दर्जन से अधिक को आरोपी बनाया है. 

यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत पर न्याय मांगने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ दमन, झारखंड में लोकतंत्र नहीं तानाशाही चल रही: प्रतुल शाह देव