न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर झामुमो के छात्र संगठन और सरकार के डेलिगेट्स के बीच वार्ता हुई. इस दौरान JMM के छात्र प्रतिनिधियों ने भी JPSC 14वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग की. वहीं वार्ता के बाद सरकार के डेलिगेट्स ने कहा कि छात्र संगठनों की मांग जायज है और जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सभी छात्रों की मांगों से अवगत कराया जायेगा. मामले पर जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की भी बात कही गयी.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बना तीसरा धरना स्थल, AISA छात्र संघ ने लगाया तीसरा टेंट