न्यूज11 भारत
बाघमारा/डेस्क: धनबाद जिले के टांडाबारी क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर इलाके में हुए भू-धंसान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. ताजा घटना में एक आंगनबाड़ी भवन और एक पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों संरचनाएं एक दिशा में करीब 20 फीट नीचे तक झुक गई हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ें: बसिया के टागरजरिया करमटोली में पारंपरिक पत्थलगड़ी जतरा का भव्य आयोजन, विधायक जिग्गा सुसारण होरो हुए शामिल