जमशेदपुर की बेटी तनिषा आज  करेंगी PM मोदी से सीधी बात! 'Made in India' सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में मिली अहम जिम्मेदारी

Vaibhaw Vikram

जमशेदपुर की एक ऐसी बेटी की सफलता की कहानी दिखाने जा रहे हैं, जिसने अपने हुनर और मेहनत से न सिर्फ शहर बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है, आगामी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद म

प्रभात कुमार/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
जमशेदपुर की एक ऐसी बेटी की सफलता की कहानी दिखाने जा रहे हैं, जिसने अपने हुनर और मेहनत से न सिर्फ शहर बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है, आगामी 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद में भारत की पहली 'Made in India' कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप दुनिया के लिए रवाना करेंगे, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करेंगी, जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल है.आइए जानते हैं. 

आखिर कौन हैं तनिषा गौतम और क्यों यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात मानी जा रही है, भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के इतिहास में 4 जुलाई का दिन एक नया अध्याय लिखने जा रहा है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इसी दौरान भारत में निर्मित पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप आधिकारिक रूप से जापान के एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी.यह भारत के 'मेक इन इंडिया',

आत्मनिर्भर भारत' और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है. इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री कंपनी के इंजीनियरों, तकनीशियनों और कर्मचारियों से भी संवाद करेंगे. इसी संवाद के लिए जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम का चयन किया गया है.कार्यक्रम के दौरान तनिषा गौतम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे बातचीत करेंगी और भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में अपने अनुभव साझा करेंगी. यह उपलब्धि केवल तनिषा गौतम की नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है.

तनिषा गौतम वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद के साणंद स्थित सीजी सेमी कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं और भारत के पहले कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, टाटानगर से प्राप्त की. 

इसके बाद एनटीटीएफ-टीएसटीआई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया, करियर की शुरुआत उन्होंने हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज़ से की और वर्तमान में भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कर्मचारियों से उनके कार्य अनुभव, पारिवारिक पृष्ठभूमि और भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग के भविष्य को लेकर भी चर्चा करेंगे, भारत में बनी पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप का वैश्विक बाजार में प्रवेश इस बात का संकेत है कि देश अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय तकनीक का निर्माता भी बन रहा है.

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का देश के कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे करोड़ों लोग इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बनेंगे. ऐसे ऐतिहासिक मंच पर जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम की मौजूदगी निश्चित रूप से शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

आपको यह भी बता दें कि तनिषा  गौतम की पुत्री हैं, जबकि उसकी मां प्रेमलता कुमारी गृहिणी हैं. वही उसका छोटा भाई भी अपनी बहन के पदचिन्हों पर चलते हुए NTTF TSTI से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर रहा है.  जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो छोटे शहरों से निकलकर भी देश के सबसे बड़े तकनीकी मिशनों का हिस्सा बना जा सकता है.हमें विश्वास है कि उनकी यह सफलता झारखंड और देशभर के युवाओं को नए सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी.

यह भी पढ़ें: ​शराब के लिए ₹100 न मिलने पर पति ने की खुदकुशी, पत्नी से विवाद के बाद घर में लगाई फांसी