न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: झारखंड सरकार के नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीयकृत +2 कल्याण उच्च विद्यालय, पांडू के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली. रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया.
रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश कुमार पाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, 'नशा है जीवन का अंधकार, इसे छोड़ो यही है सुधार.' रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी नारों के साथ नगर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया.
इस अवसर पर शिक्षक अरविंद कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार पटेल, मासुक अंसारी, रफी अहमद, नगेंद्र यादव, अरुण कुमार, मनोज कुमार, कमलकांत, उपेंद्र कुमार, विनय कुमार पाठक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: उंटारी रोड प्रखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बढ़ा विवाद, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन