बच्चों के भविष्य की कीमत पर शिक्षकों से न कराया जाए गैर शिक्षण कार्य, सिर्फ शिक्षण कार्य में ही लगाया जाए

Pramod Kumar,News11 Bharat,

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने उठाई मांग

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने यह मांग की है कि गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों को ना लगाया जाए. चूंकि बच्चों का पढ़ाई बाधित हो रही है, इसलिए शिक्षकों को सिर्फ शिक्षण कार्य में ही लगाया जाए. बता दें कि जनगणना और एसआईआर के कार्यों में शिक्षकों को भी लगाया गया है. 

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. परीक्षा में जब रिजल्ट खराब होता है तो शिक्षकों को शो कोज किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ राज्य में शिक्षकों की भारी कमी है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य खूब लिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: चाईबासा सदर अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, केक काटकर दिया संदेश