न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सिंगरा मोड़ पर चेड़ाबार और सिंगरा के बीच कोयल नदी पर बने पुल के एप्रोच पथ तथा फ्लाईओवर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम कल यानी 23 जून 2026, दिन मंगलवार को दोपहर 01:30 बजे के आसपास आयोजित होने जा रहा है.
बता दें कि विगत 12 वर्षो से अधूरा पड़ा यह पुल अप्रोच रोड की वजह से राहगीर सहित आस पास कई गाँव के ग्रामीण भी परेशान होते रहें हैं. अब जा कर उनकी समस्याओं का निदान होने जा रहा है. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बताया कि इस फ्लाईओवर और एप्रोच पथ के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन काफी सुगम हो जाएगा.
इस शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम उपस्थित रहेंगे, जिनके अथक प्रयासों और निरंतर परिश्रम से इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी मिली है. उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर तथा भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. यह परियोजना पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- धनबाद: बाईक चोर गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 13 बाईक बरामद