बहरागोड़ा में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि, विधायक समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने किया नमन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आज महान स्वतंत्रता सेनानी और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम, उत्साह और अगाध श्रद्धा के साथ मनाई गई, जिसमें पूरा क्षेत्र उनके जयकारों से गूंज उठा. इस पावन अवसर पर  बहरागोड़ा बाजार रोड स्थित नेताजी शिशु उद्यान में अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. वहीं डोमजुड़ी पंचायत के नारायणपुर स्थित बिरसा चौक पर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पारंपरिक तरीके से माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई . इसके साथ ही, इस ऐतिहासिक दिन को और अधिक यादगार बनाने के लिए बरहागाड़िया पंचायत के बरहागाड़िया गांव में ग्रामीणों के सहयोग से एक भव्य और पारंपरिक मेले का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें आस-पास के कई गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महान आदिवासी नायक के बलिदान व उनकी गौरवशाली विरासत को नमन किया.

यह भी पढ़ें: डीसी ने उद्योग विभाग  संचालित स्वरोजगार और उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं की समीक्षा की, आवेदनों पर भी चर्चा