न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेपीएससी-JSSC रिफॉर्म मंच का आंदोलन और तेज हो गया है. छात्रों ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव और देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों ने नेताओं का पुतला दहन किया. जयपाल सिंह स्टेडियम से छात्र जुलूस की शक्ल में अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे थे. अपनी मांगों के समर्थन में छात्रों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है.
यह भी पढ़ें: 1600 किसानों की 83 करोड़ की बकाया राशि जल्द मिलने की उम्मीद, विधायक बोले- आठ साल से लंबित था मामला