वीणापाणि स्टेडियम में 'बीसीएल सेशन-2' फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, उद्घाटन मैच दिसमगुरु एफसी ने 2-0 से जीता

Pramod Kumar,News11 Bharat,

मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा थे

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  स्थानीय वीणापाणि स्टेडियम परिसर में सोमवार को बहुप्रतीक्षित 'बीसीएल सेशन-2' फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य एवं गरिमामय माहौल में शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा तथा विशिष्ट अतिथि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा ने संयुक्त रूप से मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर  प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया. इस अवसर पर आयोजक समिति की ओर से अतिथियों का भव्य स्वागत भी किया गया.वहीं उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद पूर्वांचल एफसी और दिसमगुरु एफसी गुड़ाबांदा के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः दिसमगुरु एफसी गुड़ाबांदा ने आक्रामक खेल का परिचय देते हुए पूर्वांचल एफसी को 2-0 के अंतर से शिकस्त देकर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की की. आयोजकों ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के सभी पड़ाव पार करने के बाद आगामी 29 जुलाई (बुधवार) को इसका खिताबी मुकाबला यानी फाइनल मैच आयोजित किया जाएगा. खेल प्रेमियों में इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, इस बड़े आयोजन को सुचारू और सफल बनाने में आयोजन समिति के तपेश महापात्र, गौरी शंकर महतो, पिकलु घोष, राहुल पंडित, संदीप सोरेन समेत 'बहरागोड़ा यंग ग्रुप' के तमाम सदस्य पूरी लगन और तत्परता के साथ जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में 174वीं सीआरपीएफ वाहिनी ने मनाया 88वां स्थापना दिवस, कमांडेंट मनोज डंग ने जवानों के शौर्य को किया सलाम