बीडीओ ने अबुआ आवास योजना का गृह प्रवेश कराया

Ark Sahuliyar

झारखंड राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत शनिवार को मनोहरपुर प्रखंड में गृह प्रवेश दिवस का आयोजन किया गया.

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
झारखंड राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत शनिवार को मनोहरपुर प्रखंड में गृह प्रवेश दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ शक्ति कुंज ने प्रखंड के मकरंडा और नंदपुर गांव पहुंचकर अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवास में लाभुक चंद्रकला नायक और लीलमनी  बेक का विधिवत गृह प्रवेश कराया.इस दौरान बीडीओ ने लाभुक एवं उनके परिवार को नए घर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. गृह प्रवेश के उपरांत बीडीओ ने लाभुकों को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट कर शुभकामनाएं दी. साथ ही क्षेत्र के अन्य पात्र लाभुकों से भी योजनाओं का लाभ उठाने तथा समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने की अपील की गई.कार्यक्रम के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सन्नी शेखर,बीएफटी राजकुमार सिंह,मुखिया सुशीला संवैया,रानी गुड़िया, पंचायत सचिव रशमी जयंती किंडो, रोजगार सेवक हरि राम आदि कर्मी मौजूद थे.