BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी के सदस्यों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में की सांगठनिक विषयों पर चर्

Ark Sahuliyar

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमिटि के सदस्यों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया. बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांगठनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की. 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद पीएन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, अनंत ओझा भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले NDA गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता