न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर आनंदपुर मुख्य मार्ग स्थित कुडना गांव के समीप पुल बह गया. सोमवार सुबह से मूसलाधार बारिश के कारण मनोहरपुर शहरी क्षेत्र में जलमग्न हो गया है.पुल बह जाने से यात्री बस, स्कूल बस,चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहन आवागमन पुरी तरह ठप्प हो गया है. मनोहरपुर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है की ठीकेदार काफी धीमी गति से सड़क निर्माण कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: मंगरा शिव मंदिर के 13वें स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा