न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बोकारो की लापता युवती पुष्पा कुमारी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान DNA की CFSL जांच रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में पेश की गई. रिपोर्ट को लेकर प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि Clarification के लिए अगले तिथि में सुनवाई होगी. बता दें कि युवती के माता-पिता का DNA सैंपल AIIMS देवघर से CFSL कोलकाता भेजा गया था. सुनवाई के दौरान SIT की टीम उपस्थित रही.
बता दें कि बोकारो की 18 वर्षीय युवती जुलाई 2025 से लापता है. थाना में शिकायत के बाद भी पुलिस पर आरोप है कि वह गंभीरता नहीं दिखा रही है. जिसके बाद मां ने झारखंड हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस दायर किया है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की जांच में 24 घंटों में एक कंकाल बरामद किया गया था. इसी की सत्यता के लिए माता-पिता का डीएनए सैम्पल लिया गया था. अब मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी. न्यायाधीश एस एन प्रसाद और न्यायाधीश पी के श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई हुई.
न्यायाधीश एस एन प्रसाद और न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ में हुई सुनवाई
यह भी पढ़ें: लकड़ी चुनने के विवाद में 45 वर्षीय महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया, हालत गंभीर, एमएमसीएच में चल रहा इलाज