JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से कल CID करेगी पूछताछ

Ark Sahuliyar

JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जांच तेज हो गई है. झारखंड CID ने JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता को पूछताछ के लिए तलब किया है.

न्यूज़11 भारत 
रांची डेस्क:
JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जांच तेज हो गई है. झारखंड CID ने JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता को पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें कल CID मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है. जानकारी के मुताबिक, JSSC-CGL परीक्षा में गड़बड़ी के मामले को लेकर CID की टीम ने आज JSSC कार्यालय में छापेमारी की थी. इस दौरान जांच एजेंसी ने कई दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए. बताया जा रहा है कि छापेमारी के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर JSSC सचिव सुधीर गुप्ता को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. CID मुख्यालय में उनसे परीक्षा आयोजन और कथित अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए जा सकते हैं.