गढ़वा में मुहर्म पर्व को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सभी जगहों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान एवं मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती

Vaibhaw Vikram

गढ़वा जिला मे मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है. गढ़वा जिला पर्व त्योहारों मे सवेंदनशील जिला होने के कारण यंहा सतर्कता और बढ़ जाती है जगह जगह पुलिस की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रहत

अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत 
 गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा जिला मे मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सतर्क है. गढ़वा जिला पर्व त्योहारों मे सवेंदनशील जिला होने के कारण यंहा सतर्कता और बढ़ जाती है जगह जगह पुलिस की चुस्त दुरुस्त व्यवस्था रहती है. वंही मुहर्रम के मद्देनजर DC और एसपी ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निदेश, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक, फ्लैग मार्च फिर, मॉक ड्रिल ताबड़तोड़ चल रही यह तैयारी है गढ़वा जिले के जिला प्रशासन एवं पुलिस की. 

क्योंकि यह वक्त मुस्लिम धर्मवालंबियों के पर्व मुहर्रम का. जिला समहरणालय मे DC गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शांति/समन्वय समिति के सदस्ययों, मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ संपन्न की गई. मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में DC, पशुपति नाथ मिश्रा ने मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला. विभिन्न प्रखंडों से आए विभिन्न समुदायों के कई लोगों ने बारी-बारी से मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर पर्व के आयोजन के संबंध में जुलूस निकालने के लिए रूट चार्ट, विधि-व्यवस्था व अन्य बातों से जिले के वरीय पदाधिकारियों व अन्य उपस्थित लोगों को अवगत कराया.

सभी को विशेषकर सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की बात कही गई. आपत्तिजनक फोटो अथवा वीडियो आदि को सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित-प्रसारित नहीं करने एवं इसकी सूचना सीधे रुप से संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारियों अथवा जिले के वरीय पदाधिकारी को देने की बात कही गई. सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार मोहर्रम पर्व मनाने की बात विभिन्न मोहर्रम कमेटी के सदस्यों, समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा मनाने की सहमति जताई गई. मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को लॉ एंड ऑर्डर की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई. 

संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जुलूस आयोजकों से समन्वय स्थापित कर लें कि जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी. किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट व तथ्यों को नहीं फैलाने की बात कही गई. ऐसे किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट अथवा तथ्यों को सोशल मीडिया साइट पर प्रचारित-प्रसारित ना करके संबंधित जिम्मेवार पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुप से सूचित करने की बात कही गई. भड़काऊ भाषण, गीत, आपत्तिजनक तथ्यों को फैलाने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी चीजों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही गई. 

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक मनाने हेतु सभी समुदायों के लोगों से आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना रखते हुए मनाने की अपील की गई. DC गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा सभी की बातों को सुनते हुए लोगों को शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की शुभकामनाएं दी गई. निर्गत सरकारी गाइडलाइंस के तहत पर्व को मनाने की बात कहते हुए बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए साथ है. उन्होंने विशेषकर इस बात का ध्यान रखने को दोनों समुदायों से कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व भीड़ व मौके का फायदा उठाकर कोई गलत कृत्य नहीं कर पाए. प्रशासन अपना दायित्व निभाएगी. पर्व मनाने वाले आमजनों से भी लॉ एन्ड आर्डर का सम्मान करने एवं ध्यान में रखते हुए मनाने की बात कही गई.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ब्लड बैंक स्थापना को मिली रफ्तार, केंद्रीय-राज्य टीम ने किया निरीक्षण