विकास कुमार/न्यूज 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनी कला के नोनिया बीघा गांव में बुधवार शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश चौहान, पिता अमेरिका चौहान निवासी नोनिया बीघा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राजेश चौहान ट्रैक्टर से खेत में काम करने के बाद वापस लौट रहे थे. खेत से सड़क पर चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. बताया गया कि खेत सड़क से नीचे था, जिससे ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने के दौरान यह हादसा हुआ. दुर्घटना में राजेश चौहान की मौत हो गई. ट्रैक्टर मृतक के चचेरे भाई का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है.
यह भी पढ़ें: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने फुल ड्रेस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी