झारखण्ड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अधिनियम 2022 के तहत गठित निदेशक मण्डल की हुई प्रथम स्वागत बैठक 

Ark Sahuliyar

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अधिनियम 2022 के तहत गठित निदेशक मण्डल की प्रथम स्वागत बैठक आज (12 जून ) को पर्षद (मु०) के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह के अध्यक्षता में पर्षद (मु०) के सभागार में सम्पन्न हुआ. प्रबन्ध निदेशक अजय कुमार साव द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत एवं परिचय कराया. बैठक में बाजार समितियों को सशक्त बनाने और किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. बाजार समितियों को मॉडल बाजार के रूप में विकसित करने यथा-सड़क, शौचालय, प्रशासनिक भवन, मुख्य प्रवेष द्वार, जर्जर दूकान, गोदाम एवं खाली पड़े स्थानों पर G+2 दूकान बनाने का निर्णय लिया गया. नाबार्ड एवं सक्षम बाजार समितियों के सावधी जमा से ऋण लेने का निर्णय लिया गया एवं नाबार्ड के नामित सदस्य द्वारा इस निमित्त प्रस्ताव बनाकर भेजने पर सहमति बनी. सभी पाँच प्रमण्डलों में दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्मृति में आधुनिक प्रशिक्षण केन्द्र का निर्माण कराया जायेगा. 

अबुआ किसान समृद्ध योजना के तहत ई-नाम से सम्बद्ध बाजार समितियों को सुदृढ़ करने एवं ई-नाम पोर्टल पर किसानों का निबंधन एवं व्यापार करने हेतु प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया. ई-नाम पोर्टल के माध्यम से कृषि उपजों का ट्रेड करने वाले एफ० पी० ओ० एवं प्रगतिशील किसानों को समिति स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया एवं अधिनियम के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा लिये गये निर्णय एक बाजार एक उत्पाद को बढ़ावा देने तथा पोस्टहार्वेस्ट योजना के तहत प्रगतिशील किसानों / एफ०पी०ओ० को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया. बाजार समिति, रांची के अन्तर्गत डोरण्डा बाजार एवं बाजार समिति, कोडरमा में बहुमंजिला कम्पलेक्स निर्माण करने का निर्णय लिया गया. बैठक में पर्षद एवं बाजार समितियों के परिसम्पति एवं आवंटित दुकान, गोदाम, सैण्ड्रीशॉप का डाटा बेस (Digitalization) तैयार करने का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह द्वारा उपरोक्त सभी बिन्दुओं के प्रस्ताव पास करने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया गया.

यह भी पढ़ें- पाकुड़: रविंद्र भवन में JMM का एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन