नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी राजू उरांव के खिलाफ पॉक्सो के विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी, 4 जुलाई को सुनाएगा फैसला

Pramod Kumar,News11 Bharat,

2023 का मामला, आरोपी ने 15 दिनों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी राजू उरांव के खिलाफ चल रही सुनवाई पूरी हो गयी है. सुनवाई पूरी होने के बाद पॉक्सो के विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट  4 जुलाई इस पर फैसला सुनाएगा. बता दें कि मामले को लेकर मांडर थाने में 19 सितंबर, 2023 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी. राजू उरांव पर आरोप है कि वह नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया और  करीब 15 दिनों तक अपने पास रखा. इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. कोर्ट ने 11 जनवरी, 2024 को आरोपी के खिलाफ आरोप गठित किया था.

यह भी पढ़ें: झारखंड में ट्रेजरी से अवैध निकासी करना अब नहीं होगा आसान, सरकार ने बदला तरीका, गड़बड़ियों पर लगेगी रोक