जगन्नाथपुर मंदिर प्रशासन ने रात्रि प्रहरी स्वा. बिरसा मुंडा की पत्नी को दिया पांच लाख रुपए की सहायता राशि 

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में काम कर रहे रात्रि प्रहरी बिरसा मुंडा की विगत दिनों मृत्यु हो गई थी. जिसको लेकर मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया था कि मृतक के परिवार को 5,00,000/(पांच लाख)रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

आज मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन एन पांडे, प्रथम सेवक (सेवाइत)ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य कमल ठाकुर, गोपाल उपाध्याय एवं अन्य और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि स्मृति कुमारी की उपस्थिति में सहायता राशि मृतक के पत्नी रूपन देवी को दिया गया. यह कार्यक्रम शाम के 4:30 बजे जगन्नाथ मंदिर कार्यालय कक्ष में आयोजित हुआ.