राजगंज में गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा, बारिश के कारण बीच रास्ते से लौटी

News11 Bharat,Pramod Kumar,

नगरवासियों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत .

राजगंज/डेस्क: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा मंगलवार रात करीब 8 बजे रांची और बोकारो से होते हुए राजगंज पहुंची. बजरंगबली मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी मनोज पांडे द्वारा कलश पूजन, आरती एवं वंदन किया गया. इसके बाद नगरवासियों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया.

पूजन के उपरांत बजरंगबली मंदिर से कलश यात्रा भ्रमण के लिए रवाना हुई. हालांकि, यात्रा जैसे ही राजगंज ट्रैक्टर स्टैंड के पास पहुंची, अचानक बारिश शुरू हो गई. इसके कारण कलश यात्रा को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा और कार्यक्रम का समापन बजरंगबली मंदिर परिसर में किया गया.

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले, गेरुए और भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए. इस दौरान हिंदू एकता, समरसता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया. भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई” का संदेश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है.

कार्यक्रम में धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी की पूर्व प्रत्याशी तारा देवी, जिला महामंत्री विकास महतो, जिला उपाध्यक्ष गीता बेसरा, जिला परिषद सदस्य पिंटू सिंह, रामप्रसाद महतो, धूर्णिधर मंडल, नीलकंठ रवानी, मंडल उपाध्यक्ष गौतम साव, सूरज सोनी, संदीप अग्रवाल, सुनील साव, अजय राम, मुन्नी देवी, कौशल्या देवी, असीम दत्ता, रमेश महतो, प्रवीण चौधरी सहित बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर बाघमारा में धंसी जमीन, दो घर जमींदोज हुए,आधे दर्जन घर प्रभावित