लायंस क्लब ऑफ इसरी डुमरी ने अपना 40वां पदस्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. कमेटी का किया गया पुनर्गठन

Pramod Kumar,News11 Bharat,

समाज के कल्याण के लिए और बढ़-चढ़कर काम करने का लिया संकल्प

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: लायंस क्लब ऑफ इसरी डुमरी ने अपना 40वां पदस्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस दौरान कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जहां आलोक डागा को लाइंस  क्लब इसरी डुमरी का अध्यक्ष पद के लिए चुना गया. इस दौरान कई नए सदस्यों को भी लायंस क्लब में जोड़ा गया. वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंस्टालिंग ऑफिसर राहुल वर्मा ने कहा कि लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी सेवा संस्था है. जिसकी सदस्यता लगभग 40 लाख है. वही लाइंस क्लब 212 देशों में फैला हुआ है. जिसकी 50 हजार शाखाएं हैं. कार्यक्रम में 2025- 26 में किए गए समाज कल्याण कार्यों की चर्चा की गई. जबकि 2026-27 के लिए नए समाज कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई गई ताकि जरूरतमंद एवं गरीबों की सहायता की जा सके.

वही लाइंस क्लब ऑफ इसरी डुमरी के नई टीम में सचिव उमेश उजाला,कोषाध्यक्ष विजयंत मोहन, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष कैलाश माथुर, सर्विस चेयरपर्सन रामकिशोर शरन, लीडरशिप चेयरपर्सन दिलीप जायसवाल, क्लब प्रशासक अशोक गुप्ता, मेंबरशिप चेयरपर्सन शिव कुमार जायसवाल ,साइट फर्स्ट चेयरपर्सन भीमसेन सिंह, एलसीएफ कोर्डिनेटर शंकर सोनी, पब्लिक रिलेशन चेयरपर्सन धनंजय जयसवाल ,क्वेस्ट चेयरपर्सन सुजीत कुमार ,संयुक्त सचिव सौरव वर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष शक्ति बंका, लाइन टोमर सौम्या जायसवाल, टेल ट्विस्टर प्रीति डागा जबकि डायरेक्टर के रूप में महेश डागा, बी आर सेठ ,एस ई बंका, गोपाल बरनवाल को चुना गया है. इस दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर राजीव कुमार,राजीव कुमार, श्यामा अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित लायंस क्लब के सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अव्यावहारिक नियमों का हवाला देकर शिक्षकों को एमएसीपी से वंचित करना गलत - झारोटेफ