चांद नजर नहीं आया, 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलादुन्नबी

Ark Sahuliyar

इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
ईद मिलादुन्नबी को लेकर झारखंड में तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. चांद नजर नहीं आने के बाद तय किया गया है कि इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक ईद मिलादुन्नबी का पर्व 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा.

एदार-ए-शरिया ने की घोषणा
एदार-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने चांद नजर नहीं आने की जानकारी के बाद ईद मिलादुन्नबी की तारीख की विधिवत घोषणा की. घोषणा के साथ ही मुस्लिम समुदाय के बीच पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं. ईद मिलादुन्नबी को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है. 

यह भी पढ़ें- JPSC रिजल्ट गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पांच जिलों में सात आरोपियों की तलाश में छापेमारी