हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना हुसैनाबाद के मांडर का मुहर्रम जुलूस, पहलाम क़े साथ शांतिपूर्वक संपन्न

Pramod Kumar,News11 Bharat,

जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, जल छिड़काव कराया, पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई<br/>

विकास कुमार /न्यूज11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मांडर गांव में शुक्रवार शाम मुहर्रम का जुलूस पूरी शांति, सौहार्द और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हुआ. जुलूस गांव के इमामबाड़ा से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां पहलाम की रस्म अदा की गई. इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में पारंपरिक तरीके से खूनी मातम कर अपनी अकीदत पेश की. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और अनुशासन देखने को मिला.

मुहर्रम जुलूस के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली.हिन्दू समाज के लोगों ने जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, जल छिड़काव कराया, पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की तथा जुलूस के सफल आयोजन में हरसंभव सहयोग किया. दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया.मौके पर मेडिकल टीम भी पूरी तरह मुस्तैद रही. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मिथलेश कुमार सिंह, कुंदन कुमार, टूना सिंह, अशोक यादव (मुखिया पति), निर्मल कुमार, अमरेश कुमार, राजकिशोर प्रसाद, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, सैयद मोहम्मद हुसैन, सैयद नौशाद हुसैन, सैयद सबीर हुसैन, प्यारे हुसैन, हसनैन हुसैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बाघमारा में बीसीसीएल के पम्प हाउस के पम्प ऑपरेटर को गोली मार कर किया घायल, सेंट्रल हॉस्पीटल में चल रहा इलाज