रांची–आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया

Pramod Kumar,News11 Bharat,

08.08.2026 से 26.09.2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची–आनंद विहार टर्मिनल–रांची स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि का विस्तार करते हुए इसके मार्ग, समय-सारिणी एवं ठहराव में भी निम्नानुसार संशोधन किया गया है–

ट्रेन संख्या 02877 रांची –आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 08.08.2026 से 26.09.2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी (कुल 08 ट्रिप).

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (शनिवार) 17:40 बजे, लोहरदगा आगमन 18:50 बजे प्रस्थान 18:52 बजे, टोरी आगमन 19:43 बजे प्रस्थान 19:45 बजे, डालटनगंज आगमन 21:03 बजे प्रस्थान 21:05 बजे, गढ़वा रोड आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, सासाराम आगमन 00:45 बजे प्रस्थान 00:47 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 02:50 बजे प्रस्थान 03:00 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज) आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 08:40 बजे प्रस्थान 08:45 बजे, टूण्डला आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 11:52 बजे एवं आनंद विहार टर्मिनल आगमन (रविवार) 18:00 बजे होगा |

ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल – रांची स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 09.08.2026 से 27.09.2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी (कुल 08 ट्रिप). 

इस ट्रेन का आनंद विहार टर्मिनल प्रस्थान (रविवार) 19:30 बजे, टूण्डला आगमन 23:30 बजे प्रस्थान 23:32 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:35 बजे, सूबेदारगंज (प्रयागराज) आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:35 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:35 बजे, सासाराम आगमन 10:50 बजे प्रस्थान 10:52 बजे, गढ़वा रोड आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे, डालटनगंज आगमन 13:50 बजे प्रस्थान 13:52 बजे, टोरी आगमन 15:50 बजे प्रस्थान 15:52 बजे, लोहरदगा आगमन 16:53 बजे प्रस्थान 16:55 बजे एवं रांची आगमन (सोमवार) 18:35 बजे होगा |

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में विशेष प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग