मनोहरपुर प्रखंड के मधुपुर के जराटोली गांव में सड़क बदहाल, ग्रामीणों में रोष व्याप्त

Pramod Kumar,News11 Bharat,

कई बार जनप्रतिनिधियों, प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की, ठोस पहल नहीं<br/>

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: प्रखंड के मधुपुर गांव के जराटोली जर्जर पड़ी सड़क के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि मधुपुर गांव के जराटोली  से पहुंच पथ तक जाने वाली मुख्य सड़क पिछले लगभग दो दशकों से बदहाल है. कई बार जनप्रतिनिधियों, प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई.बरसात के दिनों में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.

ग्रामीण नकुल महतो समेत ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है. हर दिन इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों व श्री राम स्वयं सहायता समूह के सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त  स्थानीय विधायक को  सड़क निर्माण को लेकर आवेदन भी दिया गया है लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका. ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही जनता की समस्याओं को भुला दिया जाता है.ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी.

यह भी पढ़ें: सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं सम्पन्न