बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए प्रदेश कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया

Pramod Kumar,News11 Bharat,

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आज झारखंड आगमन हो रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. साथ ही उनके स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया है. 

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा है पार्टी के लिए यह बेहद खास दिन है. राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड आगमन बीजेपी के संगठन को मजबूत बनाएगा. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय प्रवास पर राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी. साथ ही 2029 विधानसभा चुनाव की रणनीति भी बनाई जाएगी. अमर बाउरी ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के गुरु मंत्र से पार्टी और मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने गुमला में की 16 मामलों की सुनवाई, 9 मामलों का मौके पर निष्पादन