न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जिले के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.घटना जमुना नगर रोड संख्या-3 की है, जहां ATS में तैनात जवान कमलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे. घर कई दिनों से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, आज शनिवार सुबह जब आसपास के लोगों की नजर कमलेश कुमार के घर पर पड़ी तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. दरवाजा खुला देख लोगों को घर में चोरी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का निरीक्षण किया. घटना की जांच में जुटी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. साथ ही इलाके के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: पाकुड़: महेशपुर SDPO के आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा कोबरा, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू