न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों चार बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पाकुड़ पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है. मामले में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए चार अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने के आभूषण, एलईडी टीवी, लैपटॉप, यामाहा आर-15 बाइक, चाँदी कांसे के बर्तन सहित लाखों रुपये मूल्य के चोरी के सामान बरामद किए हैं.
एसपी कार्यालय पाकुड़ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28/29 जून 2026 की रात नगर थाना क्षेत्र के चार बंद घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं. इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 159/2026, 160/2026, 139/2026, 155/2026 एवं 156/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.
एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान एक एलईडी टीवी लगभग 97.620 ग्राम सोने के आभूषण यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल (WB65G6370) डेल कंपनी का लैपटॉप (चार्जर सहित) कांसे के विभिन्न बर्तन
चोरी के दौरान पहना गया हरे रंग का बैग तीन पेचकस, एक प्लायर एक पुराना स्मार्टफोन बरामद किया हैं. गिरफ्तार आरोपीबाबुलाल शेख (35 वर्ष)शरीफ शेख (32 वर्ष) रईस शेख (28 वर्ष)रमजान मिर्जा (38 वर्ष) पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.चारो ने पहले बाइक से बंद घरो को राखी करते थे चोरी का घटना को अंजाम देते थे.इस सफलता में एसआईटी एवं नगर थाना की टीम की अहम भूमिका रही. पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.