सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं, सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए - देवशरण भगत

Pramod Kumar,News11 Bharat,

जेपीएससी और ब्लैकलिस्टेड कंपनी के बीच करोड़ों की लेनदेन हुई जिनकी बहाली पर सीबीआई जांच चल रही है

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: जेपीएससी में कथित अनियमितता को लेकर आजसू ने एक प्रेस वार्ता की है. पूर्व विधायक लम्बोदर महतो और पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने संयुक्त रूप से यह प्रेस वार्ता की. दोनों नेताओं ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा में जिन अनियमितताओं की बातें सामने आ रही हैं, उसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पार्टी को सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है. 

उन्होंने कहा कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी को एग्जाम कंडक्ट कराने की जिम्मेदारी दी गई. जेपीएससी और ब्लैकलिस्टेड कंपनी के बीच करोड़ों की लेनदेन हुई जिनकी बहाली पर सीबीआई जांच चल रही है. 

देवशरण भगत ने कहा कि जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा सच्चाई सामने आने के डर का नतीजा है. जेपीएससी कार्यालय में पहली बार सीआईडी की कार्रवाई हुई है. युवाओं में जेपीएससी को लेकर भारी आक्रोश है. हमें सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं, सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए. जेपीएससी भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन चुका है. कई सदस्य खुद जांच के दायरे में होने के बावजूद काम कर रहे हैं. अध्यक्ष के इस्तीफे से पूरे मामले पर और गहरे सवाल खड़े हुए है. दोषियों को बचाने की नहीं, कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. पूरे भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सजा मिले.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मुद्दे पर केन्द्र सरकार बहस को तैयार, सभी दलों से चर्चा के बाद तय होगी बहस की तिथि