यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रांची मंडल से परिचालित यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, इन Train का बदला समय.. ये ट्रेन हुई रद्द

Ark Sahuliyar

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
धनबाद मंडल के रजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने (डिरेलमेंट) के कारण रांची मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

ट्रेनें रद्द रहेंगी 

1.    ट्रेन संख्या 18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस आज दिनांक 04.06.2026 को रद्द रहेगी.

2.    ट्रेन संख्या 18636 सासाराम – रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05.06.2026 को रद्द रहेगी.

ट्रेन का आंशिक समापन 

1.    ट्रेन संख्या 18613 रांची – चोपन एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.06.2026 का बरवाडीह स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.

ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन 

1.    ट्रेन संख्या 12873 हटिया – आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – हजारीबाग टाउन – कोडरमा – गया – सोन नगर – गढ़वा रोड लिंक केबिन – गढ़वा होकर चलेगी.

2.    ट्रेन संख्या 20407 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना – कोडरमा – गया – पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी.

3.    ट्रेन संख्या 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.06.2026, अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राजाबेड़ा – गोमो – गया - सोन नगर - पंडित दीन दयाल उपाध्याय होकर चलेगी.

यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के लिए पहला पर्चा खरीदने वाले बने रवि कुमार यादव, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खरीदा नामांकन पत्र