न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: ठेठईटांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार को कार्य प्रणाली में दोषी पाए जाने पर एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने लाइन हाजिर कर दिए. बता दें कि ठेठईटांगर थाना के कांड संख्या 24/2026 के तहत दर्ज एनडीपीएस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाने से छोड़ने का मामला प्रकाश में आया था.
एसपी सिमडेगा ने बताए इसी मामले में विभागीय स्तर पर जांच की गई थी. जिसमें ठेठईटांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार दोषी पाए गए. जिसके बाद एसपी सिमडेगा ने कार्रवाई करते हुए एसआई नवीन कुमार को लाइन हाजिर कर दिए. एसपी ने बताए कि ठेठईटांगर थाना का प्रभार एसआई सोनू कुमार को सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें: बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, मुआवजे की मांग