रांची में चोरों का आतंक! एक ही रात में तीन दुकानों से नकदी और सामान उड़ाया

News11 Bharat

धुर्वा थाना क्षेत्र के तीन दुकानों में कल रविवार रात चोरों ने हाथ साफ किया.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है. धुर्वा थाना क्षेत्र के तीन दुकानों में कल रविवार रात चोरों ने हाथ साफ किया. जेपी मार्केट इलाके में स्थित दो दुकानों और कुछ दूरी पर मौजूद सेक्टर 4 स्थित एक दुकान में चोरी की घटना हुई. चोरों ने टॉफी, बिस्कुट, कोल्डड्रिंक के साथ दुकान की अन्य कीमती सामानों और नकद पर हाथ साफ किया. दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने तीनों दुकानों में शीट तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. तीनों दुकान में चोरी का पैटर्न भी एक ही था. तीनों दुकानों ने एक ही गिरोह के चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है. 

इसे भी पढ़ें: राजमहल: विकास के दावों की खुली पोल! गर्भवती का शव खटिया पर ढोने को मजबूर हुए परिजन