डाक विभाग इस बार बहनों की राखी वाटरप्रूफ लिफाफे में सुरक्षित पहुंचाएगा भाई तक

Pramod Kumar,News11 Bharat,

काउंटर पर बहनों के लिए राखी भेजने हेतु अलग से काउंटर और वॉटरप्रूफ लिफाफे के पैकिंग की सुविधा दी गई है

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  भाई बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा त्योहार रक्षा बंधन महज एक माह के बाद 28 अगस्त को मनाया जाना है. रक्षा बंधन को लेकर डाक विभाग इस बार विशेष तैयारी की है. जिससे बहनों की राखी और उपहार उनके भाई तक सुरक्षित पहुंच सके. 

रक्षा बंधन को लेकर सिमडेगा मुख्य डाक घर ने विशेष व्यवस्था की है, ताकि बहनो राखी और उपहार सुरक्षित रूप में समय पर भाइयों तक पहुंच सकें. शहर के बीचों-बीच स्थित मुख्य डाक घर को गुब्बारों, तोरण और हैप्पी रक्षाबंधन के बैनरों से सजाया गया है. काउंटर पर बहनों के लिए राखी भेजने हेतु अलग से काउंटर और वॉटरप्रूफ लिफाफे के पैकिंग की सुविधा दी गई है. डाक कर्मियों ने भी पारंपरिक वेशभूषा अपनाकर माहौल को और त्योहारी बना दिया है. डाक अधीक्षक विजय राम ने बताया कि रक्षाबंधन पर हर साल राखी और पार्सल की संख्या 3 गुना तक बढ़ जाती है. इसलिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है और शाम तक काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है. बताया गया कि डाकघर में बहनों के लिए राखी भेजने के लिए विशेष राखी लिफाफा बिक्री हो रहा है यह लिफाफा वॉटरप्रूफ एवं सुरक्षित राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग विशेष तैयारी के साथ काम कर रही है जिन बहनों को राखी भेजना हो स्पेशल लिफाप नजदीकी डाकघर से लेकर राखी भेज सकते हैं लिफाफ की कीमत मात्र ₹10 है और राखी भेजने का चार्ज  ₹65 में भारत देश में किसी भी कोने में भेज सकते हैं.ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं राखी, मिठाई और उपहार भेजने पहुंच रही हैं. डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि राखी को सुरक्षित भेजने के लिए उचित पैकिंग करें और 22 अगस्त तक बुकिंग करा दें, ताकि 28 अगस्त रक्षाबंधन से पहले डिलीवरी हो जाए.

यह भी पढ़ें: बरसात में बीमारियों से लड़ने के लिए मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी अलर्ट मोड में, हर चुनौती का मजबूती से सामना को तैयार