मॉनिटर लिजर्ड तस्करी मामले में भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन आरोपियों को जमानत

News11 Bharat

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मॉनिटर लिजर्ड की अवैध तस्करी मामले में जेल में बंद भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा, उनके बेटे अविनाश रंजन और अरुण राम को बड़ी राहत मिली हैं. एसीजेएम रवि नारायण की अदालत ने तीनों आरोपियों को जमानत दे दी हैं. बता दें कि, वन विभाग की टीम ने 14 मई को डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि मॉनिटर लिजर्ड की अवैध तस्करी से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई थी. गिरफ्तारी के बाद 15 मई को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. मामले की जांच वन विभाग की टीम द्वारा की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: शराब घोटाला मामले में नवीन केडिया ने विदेश जाने की मांगी अनुमति, सोमवार को होगी सुनवाई