माइंस में रंगदारी मांगने के मामले में मुखिया पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

Pramod Kumar,News11 Bharat,

विकास कुमार/न्यूज11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्पेरो माइंस में मंगलवार को 10 - 12 की संख्या में असामजिक तत्त्व ने धावा बोलकर कामकाज बंद करा दिया. साथ ही माइंस के ट्रक को रोककर काम बंद कर देने, रंगदारी मांगने, ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस संबंध मे लिखित सूचना माइंस प्रबंधक ने हुसैनाबाद थाना को दी है. जिस पर पुलिस ने प्राप्त आवेदन पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन तत्काल शुरु की है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें अजय राजवंशी (मुखिया पति), मनीष कुमार और दीपक कुमार सिंह का नाम शामिल है. साथ ही घटनास्थल से आरोपियों के तीन बाइक को भी विधिवत जब्त किया है. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कांड संख्या 118 / 26 दिनांक 26. 06. 2026 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान तेज किया है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद रामगढ़ पुलिस की अच्छी पहल, भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई