रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में सर्पदंश की अलग अलग घटनाओं में सीआरपीएफ के एक जवान समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को देर रात मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का इलाज चल रहा है.
कैंप परिसर में जवान को सांप ने काटा
घायलों में 38 वर्षीय कुलदीप यादव शामिल हैं. वह टिमरा स्थित 197वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में पदस्थापित हैं. जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव देर शाम कैंप परिसर में बैठे हुए थे. इसी दौरान उनका बायां पैर एक सांप पर पड़ गया. इसके बाद सांप ने उन्हें काट लिया.
खेत में शौच के दौरान किशोर घायल
दूसरी घटना में 16 वर्षीय ख्रिश महतो को सांप ने डंस लिया. ख्रिश आनंदपुर थाना क्षेत्र के मथुरापोष गांव का रहने वाला है. वह शौच के लिए खेत गया था. इसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया.
ओडिशा निवासी युवक भी हुआ शिकार
तीसरे घायल की पहचान 18 वर्षीय शुभम मुंडा के रूप में हुई है. वह ओडिशा के संबलपुर का निवासी है. शुभम को भी शाम के समय एक सांप ने दाएं पैर में काट लिया.तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा का 'काला सोना' बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, यूपी-बिहार तक पहुंचा जामुन का स्वाद