पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही आरोपी युवक सुनील लोहारा (18वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक विगत 11जुलाई की शाम को खेलने के बहाने करीब डेढ़ वर्षीय एक बच्चे और तीन वर्षीय एक मासूम बच्ची को अपने घर ले गया और वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद बच्ची की चिल्लाने की आवाज आई, जिसे सुनकर बच्ची की मां वहां पहुंची और दोनों बच्चों को अपने घर ले आई. इसके बाद यह सारी बातें उसने अपने पति को बताई. इसके उपरांत पीड़िता के परिजनों द्वारा घाघरा पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना ले आई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तथा पीड़ित्ता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.