विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: बिष्टुपुर निर्मल गेस्ट हाऊस में आज मुखी समाज विकास समिति की झारखण्ड प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक.हुई. बैठक में कोल्हान प्रमंडल के अलावे झारखंड के अन्य पांच जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की एकता एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई व नई कमिटी का गठन किया गया.
बैठक में सर्वसम्मति से जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता टिक्की मुखी को झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया. जबकि भास्कर मुखी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी व कार्यकारी अध्यक्ष टिक्की मुखी को चुने जाने पर समाज के लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया.
प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने जादूगोड़ा के टिक्की मुखी के सामाजिक कार्यों में बढ़ _ चढ़ कर हिस्सा लेने व मुखी समाज के हक-अधिकार को लेकर उनके संघर्ष , त्याग व बलिदान को देखते हुए नई प्रदेश.कमिटी में टिक्की मुखी (जादूगोड़ा) को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, एवं पूर्वी सिंहभूम का सिंहभूम का प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी.इस मौके पर मुखी समाज विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष टिक्की मुखी ने कहा कि पद मिलने के बाद उनकी जमीदारी बढ़ गई है व संगठन की मजबूती ,समाज की एकता व किसी करना से पिछड़े हुए समाज के लोगों को आगे बढ़ावा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. समाज के सभी लोगों को साथ लेकर समाज के विकास एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है.
इसके अलावे शंभु मुखी (डूंगरी) को प्रदेश महासचिव, आशीष मुखी को प्रदेश प्रवक्ता वही प्रदेश उपाध्यक्ष सह चाईबासा प्रभारी सूरज मुखी, प्रदेश सचिव आजाद बेहरा (घाटशिला), कमलेश मुखी, लक्ष्मण मुखी, कोल्हान प्रभारी रवि मुखी, रांची प्रभारी राजेश प्रसाद मुखी को बनाया गया.
साथ ही विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिसमें त्रिनाथ मुखी को पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, मोहन मुखी को सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष, अमित मुखी को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिलाध्यक्ष, प्रीतम मुखी को लोहरदगा जिलाध्यक्ष तथा अनिल मुखी को बोकारो जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस मौके पर अतिथि के रूप में केंद्रीय मुखी समाज के अध्यक्ष हरि मुखी उपस्थित थे.
बैठक में शामिल मुखी विकास समिति के मेंबर
बैठक में भास्कर मुखी, हरि मुखी, टिक्की मुखी, शंभु मुखी डूंगरी, लक्ष्मण मुखी, आशीष मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, विकास मुखी, कुंदन मुखी, मोना सूर्यवंशी, अर्जुन मुखी, जितेंद्र सुनानी, मुकेश मुखी, दीपक मुखी व अन्य कई लोग शामिल थे.
यह भी पढ़ें: लगभग 12 लाख मूल्य की अवैध अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक व तीन मोबाइल बरामद