न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुमला जिले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया. जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने विधिवत ध्वजारोहण किया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा. समारोह में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस जवानों एवं आम लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.
ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने पुलिस बटालियन का निरीक्षण किया. उन्होंने जवानों की परेड और अनुशासन का जायजा लिया तथा बेहतर कार्य के लिए पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले में हुए विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की. उन्होंने कहा कि जिले के विकास में प्रशासन, पुलिस और आम जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है. समारोह में जिले के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: रांची में शान से लहराया तिरंगा, नगर निगम से विश्वविद्यालय और कोर्ट तक मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस