विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी रेस हो गए है. इधर भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने आज सोमवार को जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़ समेत पांच विधान सभा के मंडल अध्यक्ष को 70-70 पीस तिरंगा झण्डा का वितरण किया ताकि देश की शान व स्वाभिमान का प्रतीक राष्ट्रीय झंडा घाटशिला से लेकर बहडागोंडा तक हर घर तिरंगा.अभियान को सफल बनाया जा सजे. इस बीच झण्डा प्राप्त करने के बाद जादूगोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष तनु श्री नंदा ने कहा कि जादूगोड़ा मे तिरंगा यात्रा आगामी 13 अगस्त को निकाली जाएगी. यह तिरंगा यात्रा संध्या तीन बजे से यूसिल अस्पताल से शुरू होकर जादूगोड़ा मोड चौक पहुंच पहुंच कर समाप्त हो जाएगा. इस कार्यक्रम को सफलता के बाबत भाजपा नेता ऋषि सारंगी ने कहा कि पूरे घाटशिला विधानसभा में 24 सौ तिरंगा बांटने का लक्ष्य रखा गया है,जिसमें घाटशिला के एक स्कूल को भी चिन्हित किया गया है.