कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

Pramod Kumar,News11 Bharat,

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: NH-114 गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर सोनबाद स्थित बाबा पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. कांवरियों से भरा एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने आगे चल रहे टोटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए.

स्थानीय  ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर टोटो को टक्कर मार दी. हादसे में टोटो चालक बुरी तरह घायल हो गया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण