चौपारण में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त, जीटी रोड पर बेखौफ चल रहा है अवैध कारोबार

Ark Sahuliyar

चौपारण थाना क्षेत्र के कठम्बा मोड़ के पास पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है.

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत 
बरही/डेस्क:
चौपारण थाना क्षेत्र के कठम्बा मोड़ के पास पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है. थाना प्रभारी पंकज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध बालू की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ कर थाना ले आई.

बताया जाता है कि चतरा रोड से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है. वहीं जीटी रोड पर लगभग 50 से 60 ट्रैक्टरों से धड़ल्ले से अवैध बालू की तस्करी हो रही है. तस्कर बाइक से ट्रैक्टर के आगे-पीछे एस्कॉर्ट करते हुए पूरी रात जागकर इस अवैध कारोबार को अंजाम देते हैं. सभी तस्करों का जमावड़ा चतरा मोड़ पर रहता है. स्थानीय लोगों ने जीटी रोड पर भी सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है.