रातू रोड चौक पर ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, 20 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Vaibhaw Vikram

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क
: अभी की बड़ी खबर रांची के रातू रोड चौक से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि  रातू रोड चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है. विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 20 से अधिक ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है. ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यह विशेष अभियान रांची को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है.  

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ट्रैफिक पुलिस द्वारा रातू रोड ही नहीं बल्कि कई जगह पर लगातार विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि चौक चौराहों पर ऑटो खड़ा करने वाले करीब 20 ऑटो चालकों के खिलाफ पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई. वहीं ट्रैफिक एसपी ने कहा कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। 

अभियान के दौरान निष्पक्षता का परिचय देते हुए पुलिस वाहन का भी चालान किया गया. दो पुलिसकर्मियों की बाइक पर नंबर प्लेट में अनियमितता और वाहन को सड़क पर गलत तरीके से खड़ा करने के मामले में भी कार्रवाई की गई. ट्रैफिक एसपी ने आम लोगों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अवैध पार्किंग से बचने की अपील की.  ताकि रांची को जाम मुक्त और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव के दोनों सीट पर JMM उतारेगा अपने उम्मीदवार