न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा में आज रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक हृदयविदारक सड़क हादसे में एक हीं परिवार के तीन बच्चे सहित 05 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि लोहरदगा के राहत नगर के रहने वाले मो गुलाम मुस्तफा अपने परिवार के साथ अपनी बेटी को ससुराल पहुंचाने लसिया गांव जा रहा था. इसी क्रम में उसकी ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अघरमा के समीप पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो वाहन के परखचे उड़ गए.
घटना में मो गुलाम मुस्तफा, गुलशन, सहित तीन बच्चे तीन वर्षीय अनाबिया प्रवीण, डेढ़ वर्षीय आयरा प्रवीण और पांच वर्षीय अर्श हाशमी हैं. बताया गया कि घटना में एक बच्चा सहित चार लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया है. जिसमें नेहा प्रवीण, उमर नवाज,अकरम खलीफा और हिना प्रवीण शामिल हैं. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. बताया गया कि स्कॉर्पियो में एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे. पुलिस सभी शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: मोराबादी वेंडर मार्केट में बड़ा हादसा टला, 33 हजार वोल्ट के तार पर गिरा विशाल पेड़