विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क: 17 मई 2026 को बरकट्ठा प्रखंड के पडरिया मोड़ के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे में कपिल पासवान की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां इंद्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
घायल अवस्था में इंद्रा देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. परिजन और शुभचिंतक लगातार उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने भी मानवता दिखाते हुए हर संभव आर्थिक सहयोग किया, ताकि इलाज में कोई कमी न रहे परंतु 8 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद इंद्रा देवी ने भी दम तोड़ दिया. मां-बेटे दोनों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है.
यह भी पढ़े: छड़वा डैम का हुआ निरीक्षण, पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की कवायद तेज