न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. आपको बताते चले कि एक तेज रफ्तार बड़े कंटेनर ने ईंट लदे गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 1 की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि 407 गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया घायलों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, जहां कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
यह भी पढ़े: पलामू में बिजली कर्मियों का फूटा गुस्सा, लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी