अन्य

umesh kannada actor: कन्नड़ एक्टर उमेश का 80 की उम्र में निधन!

umesh kannada actor: कन्नड़ इंडस्ट्री के फेमस दिग्गज एक्टर एम. एस उमेश का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे कन्नड़ में इंडस्ट्री में दुख की लहर फैल गई है। बताया जा रहा था, एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। Read More: Randeep Hooda To Become Father: रणदीप हुड्डा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान… एम. एस. उमेश अपनी अनूठी एक्टिंग और हास्य किरदारो से लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। रंगमंच से शुरू हुआ उनका करियर सिनेमा और टेलीविजन तक फैला, अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शकों का दिल जीता। फिल्म गोलमाल राधाकृष्ण में 'सीतापति' की उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। Read More-CM Sai met player Sanju Devi: सीएम साय ने की खिलाड़ी संजू देवी से मुलाकात

Vijayendra Yediyurappa ने जताया दु:ख

विजयेंद्र ने अपने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि- "मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि कन्नड़ फिल्म उद्योग के वरिष्ठ कलाकार श्री एम.एस. उमेश का निधन हो गया, जो अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय थे। वह लगभग पांच-छह दशकों तक फिल्म उद्योग में सक्रिय रहे और अपनी अनूठी अभिनय और संवाद शैली के माध्यम से अपार लोकप्रियता हासिल की। उनके निधन से फिल्म जगत ने अपना एक वरिष्ठ कलाकार खो दिया है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति 🙏🏻"

एक यूजर ने दुख जतात हुए लिखा

एक्स पर एक यूजर ने दुख जताते हुए लिखा कि- 'कन्नड़ फ़िल्म जगत के वरिष्ठ कलाकार श्री एम.एस. उमेश के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। अपने हास्य अभिनय से देशवासियों के मन पर गहरी छाप छोड़ने वाले श्रीयुत द्वारा दी गई कलात्मक सेवा सदैव अमर रहेगी।'

umesh kannada actor: एक यूजर ने लिखा

एक्टर उमेश के निधन पर एक यूजर ने दुख जताते हुए लिखा कि- "कन्नड़ सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता एम.एस. उमेश के निधन की खबर दुखद है। रंगमंच से शुरू हुआ उनका करियर सिनेमा और टेलीविजन तक फैला, अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शकों का दिल जीता। फिल्म गोलमाल राधाकृष्ण में 'सीतापति' की उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। भगवान उमेश की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"