रांची: जेल मोड़ में शहीद निर्मल महतो को दी गयी श्रद्धांजलि, कुरमी विकास मोर्चा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Dipali Kumari

शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आज शनिवार को कुरमी विकास मोर्चा द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आज शनिवार को कुरमी विकास मोर्चा द्वारा उन्हें  श्रद्धांजलि दी गयी. मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रांची के जेल मोड़ स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्मल दा के कातिल आज भी जिंदा हैं, जिसको लेकर कुरमी समाज शर्मिंदा है, जो सपना निर्मल महतो ने देखा था वह सपनों का झारखंड आज भी अधूरा है. 

बताते चलें निर्मल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता थे. साथ ही वह ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के संस्थापक थे. 8 अगस्त 1987 में जमशेदपुर में निर्मल दा की बेहरमी से हत्या कर दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें: बड़गांव: कथित दुष्कर्म और मॉब लिंचिंग के बाद बढ़ा तनाव, प्रशासन सख्त; इलाके में धारा-163 लागू