रवि सिन्हा/न्यूज़11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के चरकिटोंगरी के समीप एक छड़ लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना में ट्रक ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया था, जिसे घंटों मशक्कत के बाद निकाला गया. घायल को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पोखरिया निवासी वाल्मीकि महतो और दीपक गुप्ता काम की तलाश में बाहर जाने वाले थे. उनका ट्रेन धनबाद स्टेशन से था, तभी उन्हें जानकारी मिली की ट्रेन कैंसिल हो गया और वे दोनों निमियाघाट स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतर कर पैदल अपने गांव पोखरिया के लिए निकल गए. इसी क्रम में चरकिटोंगरी के समीप पीछे से आ रही एक छड़ लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबने से वाल्मीकि महतो की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरा दीपक गुप्ता गंभीर रूप से घायल है, जिसे ईलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है. इधर घटना के बाद पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.
इसे भी पढ़ें: JPSC घोटाला: रांची और लखनऊ से 5 लोगों की गिरफ़्तारी, CID की कार्रवाई जारी